अपहरण के मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला ?

मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा 

UP Samachar Plus 

महराजगंज।  श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में वांछित चल रहे पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त अवधेश पुत्र उमाशंकर (45 वर्ष) और उनकी पत्नी शम्भा देवी (42 वर्ष), दोनों निवासी नन्दना, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज, लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन्हें उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।

मुकदमा अपराध संख्या 222/2024, धारा 137(2)/61 बीएनएस के तहत अभियुक्त अवधेश और उसकी पत्नी पर आरोप है कि इन्होंने अपने बेटे अखिलेश राय के साथ मिलकर एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने में सहयोग किया था। युवती की मां की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले अखिलेश राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि अवधेश और शम्भा देवी फरार थे। 

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी आभा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। 

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामरतन यादव, उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, कांस्टेबल भीमल यादव, महिला कांस्टेबल ममता यादव और निशा पाण्डेय शामिल थीं। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com